एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बदलती सुरक्षा और विकास चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लोबल साउथ में रणनीतिक सहयोग जरूरी : उपराष्ट्रपति
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 12:01
India
नयी दिल्ली, 25 सितम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ग्लोबल साउथ के देशों से बदलती सुरक्षा और विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में देशों के लिए इन चुनौतियों का अकेले सामना करना मुश्किल है। उपराष्ट्रपति ने यह बात इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट प्रोग्राम के चौथे संस्करण में 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़ी पारंपरिक चिंताओं के साथ तकनीक, साइबरस्पेस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला…