एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह गुरुवार को सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में , राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि
प्रकाशित तिथि: 16/09/26 15:50
India
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्रालय की यहां बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी. किशन रेड्डी और श्री बंदी संजय कुमार, मलकाजगिरि के सांसद एटाला राजेंदर, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीर रंजन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति…