एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 8, 2026

राधाकृष्णन ने आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली 08 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर श्री आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "श्री आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। दशकों तक उनकी जनसेवा और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कुशल मंगल की कामना करता हूँ।"
संतोष, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्ण आडवाणी बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/11/26 10:00
पिछला अपडेट
08/11/26 10:00
स्थान
India