नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को मंगलवार शाम चार बजे चाय पर आमंत्रित किया है। जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ चलाये जा रही मुहिम कर आगे की रणनीति तय की जायेगी।
श्री गांधी के आवास पांच सुनहरी बाग पर 'हाई टी' का आयोजन किया गया है, जिसमें गठबंधन के आगे के कार्यक्रमों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इंडिया गठबंधन पिछले कुछ दिनों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है।
श्री गांधी ने इन मुद्दों काे लेकर सोमवार को बाराखंबा रोड से उच्चतम न्यायालय तक निकाले गये मार्च की सफलता के लिए कल देर रात इसमें शामिल सभी लोगों के साथ ही गठबंधन के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया था। कांग्रेस नेता के आवास पर आयोजित इस चाय पार्टी में विपक्षी दलों के बीच समन्वय, आगे के कार्यक्रमों और इन मुद्दों को लेकर विरोध के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
अभिनव उप्रेती वार्ता