एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

राहुल ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग, टीसीएस से पूछे सवाल

राहुल ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग, टीसीएस से पूछे सवाल

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नये मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में किये बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से ज़रूरी सवाल पूछे हैं।

श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया, जैसा कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने दर्ज किया है।

चुनाव आयोग में किसने टीसीएस को यह बदलाव करने का आदेश दिया। टीसीएस में किसने इसे मंजूरी दी और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था? गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने फॉर्म-6 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अतिरिक्त घोषणा को शामिल किये जाने पर आपत्ति दर्ज की थी।

अभिनव.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
139
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राहुल फॉर्म 6 सवाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 06:27
पिछला अपडेट
01/10/26 06:27
स्थान
India