एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

ज्ञानेश कुमार को आजीवन कानूनी सुरक्षा देने की वजह बताए सरकार : राहुल

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिली कानूनी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावों में उनका इस्तेमाल करते हैं।

श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "हर भारतीय के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई में इंडिया गठबंधन एकजुट है।"
उन्होंने सवाल किया "मुख्य चुनाव आयुक्त को आजीवन व्यापक कानूनी प्रतिरक्षा क्यों मिली हुई है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उनका इस्तेमाल चुनाव चुराने के लिए करते हैं।"
अभिनव उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राहुल सरकार ज्ञानेश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 09:09
पिछला अपडेट
30/09/26 09:09
स्थान
India