एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा

रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) सरकार ने रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए बुधवार को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद बताया कि रेलवे के 11,40,770 अराजपत्रित कर्मचारी बोनस के पात्र हैं।

इसके लिए 2,009.61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक कर्मचारी के लिए 78 दिन का अधिकतम बोनस 17,951 रुपये होगा। रेलवे कर्मचारियों में ट्रैक मेनटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (पहले गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मंत्रालय के कर्मचारी और ग्रुप सी के अन्य कर्मचारी बोनस के पात्र होते हैं।

यह बोनस हर साल दिया जाता है। श्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे में इस समय 1.65 लाख विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इनमें पिछले कुछ समय में 37 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि साल 2014 से अबतक रेलवे में 5.5 लाख भर्ती की गई है। रेलवे के मौजूदा कर्मचारियों में करीब आधे ऐसे हैं जिनकी भर्ती साल 2014 के बाद हुई है।

अजीत, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
198
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मंत्रिमंडल रेलवे बोनस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 11:20
पिछला अपडेट
14/10/26 11:20
स्थान
India