एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रेलवे बोर्ड ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति योजनाओं को अक्टूबर 2028 तक बढ़ाया
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 07:57
India
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) रेलवे बोर्ड ने रिक्त पदों के विरुद्ध सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की नियुक्ति एवं पुनर्नियुक्ति की योजनाओं को 15 अक्टूबर, 2028 तक बढ़ा दिया है, जिसमें गैर-राजपत्रित कर्मचारियों, पैरामेडिकल कर्मियों और रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों से संबंधित पद शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के एक आदेश के अनुसार, जो योजनाएं 15 अक्टूबर, 2026 तक लागू रहने वाली थीं, उन्हें मौजूदा शर्तों एवं नियमों के साथ दो और वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस आदेश में कई तरह की योजनाएं शामिल हैं, रिक्त अराजपत्रित पदों पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति…