एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एनएचएआई ने जारी किये वन्यजीव सुरक्षा उपाय के दस्तावेज
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 17:55
India
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे वन्यजीवों की सुरक्षा के उपायों और संरचनाओं पर एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें राजमार्ग विकास के साथ वन्यजीव संरक्षण को संतुलित करने पर जोर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार पिछले पांच वर्ष में वन्यजीव सुरक्षा से जुड़ी अवसंरचना और पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करीब 19,700 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2,150 से अधिक वन्यजीव सुरक्षा संरचनाओं का निर्माण किया गया है और कई प्रस्तावित हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों में अंडरपास, ओवरपास, पुलिया, कैनोपी क्रॉसिंग, बाड़ तथा साइनबोर्ड…