एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026

शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर, देहरादून में राज्योत्सव में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के एक दौरे पर रहेंगे और देहरादून में राज्योत्सव समारोह तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे ।
गृह मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री शाह उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम देहरादून परेड ग्राउंड पर सुबह 11:50 बजे आयोजित किया गया है।
गृहमंत्री दोपहर रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1.50 मिनट पर शुरू होगा।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शाह उत्तराखंड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/11/26 12:04
पिछला अपडेट
05/11/26 12:04
स्थान
India