एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर : शाह
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 15:26
India
नयी दिल्ली ,07 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ विनिर्माण, डिजिटल भुगतान, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयां छू रहा है। श्री शाह ने श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, "अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति और राष्ट्र प्रथम को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले श्री मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।…