एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं से गृह मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क की खबर फर्जी: सरकार

धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं से गृह मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क की खबर फर्जी: सरकार

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर ( वार्ता ) सरकार ने मंगलवार को यहां चुनाव अयोग के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ गृह मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क करने की खबरों का खंडन करते हुए इन्हें फर्जी बताया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैक्ट चेक हैंडल 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने कतिपय खबरों में इस तरह के दावों को 'फर्जी' करार दिया है। मीडिया के एक हलके और सोशल मीडिया पर सूत्रों के हवाले से ऐसे दावे किये जा रहे हैं कि गृह मंत्रालय के अधिकारी धरने पर बैठे श्री गांधी और सुश्री प्रियंका गांधी से संपर्क करने पहुंचे थे और उनसे गतिरोध खत्म करने की अपील की गई थी।

इसी तरह की एक अन्य खबर में दावा किया जा रहा था कि प्रियंका गांधी गृह सचिव के संपर्क में थीं और चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग को लेकर उनसे बातचीत कर रही थीं। पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दावों को गलत बताया है और लोगों से भ्रामक दावों और बिना पुष्टि की जानकारी पर भरोसा नहीं करने तथा केवल सत्यापित स्रोतों पर निर्भर रहने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद सुबह संसद भावन परिसर से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च कर रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया। श्री गांधी और अन्य सांसद वहीं धरने पर बैठ गये।

बाद में श्री गांधी और कुछ अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में चले गये और यह खबर लिखे जाने तक वहीं अपना धरना जारी रखे हुए थे।

संजीव, मनोहर जितेन्द्र वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
270
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सरकार राहुल सम्पर्क खंडन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 13:58
पिछला अपडेट
06/10/26 13:58
स्थान
India