एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सीबीएसई के12वीं के नतीजे घोषित, पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत की कमी
प्रकाशित तिथि: 13/05/26 10:18
India
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया लेकिन इस बार 12वीं के वार्षिक परिणाम में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल पास प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। इस बार पंजीकृत 17.80 लाख छात्रों में से 17,68,968 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 15,07,109 छात्र सफल रहे। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 88.39 प्रतिशत था। इस प्रकार पिछले साल के मुकाबले परिणामों…