एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026

ओडिशा में सेना के चिकित्सा शिविर में 4,000 से अधिक मरीजों का उपचार, 365 की आंखों की सर्जरी

नयी दिल्ली, 04 नवम्बर (वार्ता) सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में तीन दिन का चिकित्सा शिविर लगाकर 4,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया और 365 लोगों की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए सर्जरी की। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दो नवंबर को शुरू हुए इस शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करायी गयी। यह शिविर चिकित्सा सेवा के 'ऑपरेशन दृष्टि' का 12वां आयोजन था। इसमें नेत्र रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, त्वचा रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञों ने मरीजों का इलाज किया। मरीजों की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सेना चिकित्सा शिविर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/11/26 14:08
पिछला अपडेट
04/11/26 14:08
स्थान
India