एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सूद ने डीटीयू में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 14:54
India
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया। श्री सूद ने कहा कि 100 दिवसीय इस चैलेंज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कक्षा और किताबों तक सीमित रखने के बजाय कृषि, कचरा प्रबंधन, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक चुनौतियों पर काम करने के लिए प्रेरित करना है। डीटीयू को एंकर यूनिवर्सिटी बनाकर यह पहल हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख में संचालित की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्टार्टअप, स्कूलों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।…