Sunday, May 17 2026 | Time 10:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवरिया में महिला और उसके दो बच्चों का अंतिम संस्कार सम्पन्न

देवरिया, 07 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में महिला तथा उसके दो बच्चों की मौत के बाद गुरुवार को तीनो का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में अंजली और उसके दो बेटे हरिशंकर (7) और नागेन्द्र (6) की तबियत मंगलवार को खराब हो गई थी। उपचार के दौरान अंजली और बेटे हरिशंकर की मौत मंगलवार को ही गई थी तथा नागेन्द्र की मौत उपचार के दौरान बुधवार को हो गई। आज तीनों का का दाह संस्कार मृतक महिला के पति निराला विश्वकर्मा ने पटनवा घाट दी। दोनों मृतक बच्चों को मां की चिता के पास दफनाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक महिला व उसके दो बच्चों द्वारा जहर का सेवन कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था और वहां अंजली और बड़े बेटे हरिशंकर की मौत हो तथा उपचार के दौरान नागेन्द्र की बुधवार को मौत हो गई। तीनों की जहर सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में पत्नी ने शराबी पति को चाकू मारकर किया घायल

17 May 2026 | 8:40 AM

भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में चली गोली से पिता पुत्र सहित चार लोग घायल

17 May 2026 | 8:37 AM

शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

16 May 2026 | 11:02 PM

आजमगढ़, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।.

see more..

भाजपा सांसद ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की

16 May 2026 | 9:10 PM

कानपुर, 16 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश अवस्थी ने महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की है।.

see more..

मुरादाबाद के 15 पीएम श्री विद्यालय बनेंगे हाईटेक मॉडल स्कूल

16 May 2026 | 9:04 PM

मुरादाबाद, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर ‘मॉडल और लीडरशिप स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।.

see more..