एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

भागलपुर : किसान की गोली मारकर हत्या

भागलपुर,12 अप्रैल (वार्ता)बिहार में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र मेंरविवार की सुबह अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस्माईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी और किसान भुटो मंडल (57) पश्चिमी भिट्टी गांव के निकट अपने खेत के बासा पर सो रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध किसान हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/04/26 00:00
पिछला अपडेट
12/04/26 00:00
स्थान
India