एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:06

बांका : हथियार के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बांका,21अप्रैल (वार्ता) बिहार में बांका जिले की पुलिस ने हथियार के साथ तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात जमदहा थाना क्षेत्र के तिलोंधा गांव से अपराधी मुन्ना धोर को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर जिले के बांका थाना क्षेत्र देवकाल गांव निवासी अंकित कुमार और बाउंसी थाना क्षेत्र निवासी प्रकाश यादव को एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध कुख्यात गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/04/26 00:00
पिछला अपडेट
21/04/26 00:00
स्थान
India