एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:07

पटना :21.05 किलोग्राम गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पटना, 04 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 21.05 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलाल छपरा मोड़ के पास से एक अभियुक्त रवि कुमार को 10.25 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में शनिवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पीछे से 10.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है ।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध गांजा गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/05/26 00:00
पिछला अपडेट
04/05/26 00:00
स्थान
India