एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

पटना में 160 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

पटना, 17 सितंबर (वार्ता)बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 160 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना के आधार पर बिहटा-सरमेरा ओवरब्रिज के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गयी। वाहन में बने गुप्त बॉक्स से गांजा के 17 बंडल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 160 किलोग्राम था। पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किये। सूत्रों ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध गांजा गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 13:06
पिछला अपडेट
17/09/26 13:06
स्थान
India