एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:58

बांका :भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि के भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भैरोगंज बाजार निवासी दिलानंद दास और नोनिया गांव की किराना दुकानदार कर्मी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/05/26 16:42
पिछला अपडेट
17/05/26 16:42
स्थान
India