एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:11

जमुई : ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या.

जमुई, 31 मार्च (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर एक ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमुई-लखीसराय मार्ग पर अपराधियों ने एक ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अशोक यादव (45) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध चालक हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India