एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

दरभंगा में ऑटो रिक्शा से 450 लीटर नेपाली शराब जब्त

दरभंगा, 24 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के दरभंगा जिले में सकतपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बांध के समीप पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से 450 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा में 13 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शराब लदे ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध नेपाली शराब जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 13:27
पिछला अपडेट
24/10/26 13:27
स्थान
India