एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बांका, 11 अक्टूबर (वार्ता)बिहार में बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने रविवार को बताया कि पोठिया गांव स्थित शीतला मंदिर में शनिवार की रात की गई छापेमारी के दौरान 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पोठिया गांव निवासी मयंक कुमार अचल उर्फ आशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध ब्राउन शुगर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/10/26 13:02
पिछला अपडेट
11/10/26 13:02
स्थान
India