एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 12:01

गोपालगंज में अपराधियों ने युवक को गोली मारी

गोपालगंज, 11 सितंबर (वार्ता) बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय में बंजारी मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव निवासी शैलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सं.…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध युवक गोली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 08:33
पिछला अपडेट
11/09/26 08:33
स्थान
India