एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:13

देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सुपौल, 17 अगस्त (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को अवैध अग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझारी चौक पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध युवक हथियार गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 14:45
पिछला अपडेट
17/08/26 14:45
स्थान
India