एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सारण में विशेष अभियान के तहत 51 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 10:23
India
छपरा, 29 अक्टूबर (वार्ता)बिहार के सारण जिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 वारंट के मामले में, तीन शराब कारोबार, 11 शराब सेवन, पांच चोरी, तीन हत्या, एक हत्या के प्रयास, एक अपहरण, एक आर्म्स एक्ट, एक खनन और एक एससी-एसटी एक्ट के मामले में शामिल हैं। इसके अलावा चार अभियुक्तों को अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान 102.80 लीटर देशी और 21.69 लीटर विदेशी शराब, एक साइकिल,…