एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:08

भागलपुर में जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के आवासीय कार्यालय में चोरी

भागलपुर, 08 जून (वार्ता) बिहार में भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद अजय कुमार मंडल के आवासीय कार्यालय में अपराधियों ने चोरी की है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अपराधियों ने सेंधमारी कर कार्यालय से कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे के उपकरण एवं कुछ महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध सांसद कार्यालय चोरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/06/26 15:51
पिछला अपडेट
08/06/26 15:51
स्थान
India