एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:29

कैमूर में 100 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

भभुआ, 07 जून (वार्ता) बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 100.94 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ-19 पर वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों के पास से 100.94 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुनीनार निवासी अशोक कुमार तथा कझारघाट निवासी गोरख मलाह और चंदन कुमार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध हेरोइन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/06/26 14:48
पिछला अपडेट
07/06/26 14:48
स्थान
India