एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:27

कैमूर :वज्रपात से महिला की मौत

भभुआ, 30 जून (वार्ता) बिहार के कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर के वार्ड संख्या-24 निवासी रज्जन सेठ की पत्नी अपने घर की छत पर बालू बटोर रही थीं। तभी वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

सूत्रों ने बताया कि परिजन घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कैमूर वज्रपात से महिला की मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 15:42
पिछला अपडेट
30/06/26 15:42
स्थान
India