एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
झारखंड के जमशेदपुर में सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 23/04/26 00:00
India
रांची, 23 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के जमशेदपुर में सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसक्यूएस-2026), जिसमें इलेक्ट्रिक आर्क भट्ठी (ईएएफ) और इंडक्शन भट्ठी (आईएफ) में उभरते रुझानों पर विशेष ध्यान दिया गया है, 23-24 अप्रैल 2026 को शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआई), जमशेदपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन टाटा स्टील द्वारा भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर, सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) तथा ऑल इंडिया इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन (एआईआईएफए) के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन डॉ. संदीप घोष चौधरी (निदेशक, सीएसआईआर- एनएमएल जमशेदपुर), योगेश मंधानी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया सस्टेनेबल स्टील…