एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आईसीएआर-आईआईएबी में नई सुविधाओं का उद्घाटन एवं 1,500 किसानों के लिए प्री-रबी किसान गोष्ठी का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 13:13
India
रांची, 08 अक्टूबर (वार्ता)झारखंड के आईसीएआर-भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, गढ़खटंगा, रांची ने अनुसूचित जाति उप-योजना एवं जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को प्री-रबी किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रांची, खूंटी, गुमला एवं रामगढ़ जिलों से लगभग 1,500 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों एवं नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना तथा वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम से पूर्व भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने डॉ. एम. एल. जाट, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग…