एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एसीबी ने भूमि घोटाला मामले में तीन भूमि विक्रेता को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 08:18
India
रांची, 07 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग ने सरकारी और वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज किए जाने के मामले में तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसीबी के अनुसार, हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(डी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज है। कांड में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और स्थानीय भू-माफियाओं के…