एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जमशेदपूर के सीएसआईआर-एनएमएल में चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रकाशित तिथि: 15/04/26 00:00
India
रांची, 15 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के जमशेदपूर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में आज चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह एवं उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना तथा निवारक देखभाल को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. राम कुमार, विभागाध्यक्ष, आंतरिक चिकित्सा एवं मधुमेह, स्पंद मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डॉ. अजय गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, ईएनटी, टीएमएच अस्पताल, डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल, डॉ. प्रियंका सिंह, चिकित्सा अधिकारी, सीएसआईआर-एनएमएल तथा श्री जय शंकर शरण, प्रशासन नियंत्रक, सीएसआईआर-एनएमएल की उपस्थिति रही। डॉ. संदीप घोष चौधरी…