एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बृजेश गंझू की मौत के विरोध में टीएसपीसी का तीन दिवसीय बंद, चतरा में थमा लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 06:53
India
रांची, 24 सितंबर (वार्ता) मुठभेड़ में मारे 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मौत के विरोध में टीएसपीसी ने आज से झारखंड के सात जिलों में तीन दिवसीय बंद बुलाया है। बंद 24 से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला में बुलाया गया है। संगठन ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बंद का असर गुरुवार को चतरा जिले में देखने को मिला। लावालौंग, कुंदा, प्रतापपुर और सिमरिया में इसका अधिक प्रभाव रहा। लंबी दूरी की बसों और अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को काफी…