एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:17

ओवरलोड सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक-खलासी की मौत, तीन घायल फरार

गोड्डा, 20 जुलाई (वार्ता) झारखंड के गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर कढ़ोन गांव के समीप रविवार को ओवरलोड सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गोड्डा से सरिया लेकर ललमटिया की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चल रहा था और उस पर क्षमता से अधिक सरिया लदा हुआ था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड ट्रैक्टर चालक खलासी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 13:30
पिछला अपडेट
20/07/26 13:30
स्थान
India