एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:11

रांची के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

रांची, 08 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज डॉ. कामिल बुल्के पथ (पुरुलिया रोड), रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में आयोजित रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित अन्य धर्मगुरु एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड नवनियुक्त सोरेन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 14:14
पिछला अपडेट
08/08/26 14:14
स्थान
India