एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीएलएफआई का जोनल कमांडर मोटा समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

रांची, 23 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकड़ा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी बंदूक, दो पिस्टल मैगजीन, सात कारतूस, एक खोखा, एक देसी कट्टा और छह प्रतिबंधित उग्रवादी पर्चे बरामद किए हैं। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगदा गांव के आसपास…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड पुलिस उग्रवादी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/10/26 13:56
पिछला अपडेट
23/10/26 13:56
स्थान
India