एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोट चोरी और असंवैधानिक एसआईआर के खिलाफ रांची में साझा मार्च एवं प्रतिवाद सभा, लोकतंत्र बचाने का संकल्प
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 13:54
India
रांची, 23 अक्टूबर (वार्ता) वोट चोरी, असंवैधानिक एवं गैरकानूनी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ तथा लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को झारखंड के रांची में साझा मार्च एवं प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। मार्च रांची विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), ऐपवा, साझा कदम, सीजेपी, एसएफआई, एआईएसएफ, झारखंड जनाधिकार महासभा, ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न छात्र-युवा, सामाजिक, नागरिक एवं राजनीतिक संगठनों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव…