एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में अंतरविषयी एम.ए. लिबरल आर्ट्स कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा
प्रकाशित तिथि: 02/03/26 00:00
India
रांची, 02 मार्च (वार्ता) झारखंड के बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, रांची के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने दो वर्षीय अंतर्विषयी एम.ए. लिबरल आर्ट्स कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। चार सेमेस्टर में संचालित यह कार्यक्रम मानविकी, सामाजिक विज्ञान, डिजिटल प्रणालियों तथा उभरती तकनीकों को एक ही स्नातकोत्तर संरचना के अंतर्गत एकीकृत करता है। पाठ्यक्रम में सांस्कृतिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सतत विकास अध्ययन, सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, डिजिटल मानविकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित अध्ययन शामिल किए गए हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समकालीन सामाजिक एवं तकनीकी प्रश्नों का गहन…