एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:51

झारखंड में मलेरिया नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, डी.डी.टी. छिड़काव के लिए 3.19 करोड़ रुपये स्वीकृत

रांची, 31 मार्च (वार्ता) झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मलेरिया नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डी.डी.टी. छिड़काव के लिए 3,19,79,271 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में मलेरिया के प्रसार को रोकना और प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण को नियंत्रित करना है। स्वीकृत राशि में से 3,16,16,271 रुपये छिड़काव कार्य में लगे मजदूरों की मजदूरी पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 3,63,000 रुपये परिवहन व्यवस्था-जैसे वाहनों और ईंधन-के लिए निर्धारित किए गए हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड मलेरिया नियंत्रण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India