एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर स्पष्टीकरण तलब, पुलिस मुख्यालय सख्त
प्रकाशित तिथि: 29/04/26 00:00
India
रांची, 29 अप्रैल (वार्ता) झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बिना पूर्व सूचना या अनुमति के अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय छोड़ने के आरोप में जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुख्यालय के आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट शामिल हैं। सभी अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्होंने…