एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:44

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने की मुलाकात

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र आज औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री महतो ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न तथा अपनी पुस्तक 'सदन संवाद' भेंट की और कहा कि यह मुलाकात मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं पारस्परिक सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति भी है। ज्ञातव्य हो कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष अपनी धर्मपत्नी के साथ विगत दो दिनों से राँची प्रवास पर थे। नीतिश/विनय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड रबींद्रनाथ महतो मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 16:34
पिछला अपडेट
18/08/26 16:34
स्थान
India