एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कोयलांचल ने देश के औद्योगिक विकास और ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है: राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 17:38
India
रांची , 09 अक्टूबर (वार्ता) राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि कोयलांचल की पहचान केवल कोयले और खनन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह क्षेत्र ज्ञान, तकनीक, अनुसंधान, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। श्री गंगवार आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महान शिक्षाविद् एवं जननेता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा को सामाजिक जागरूकता, आत्मसम्मान और परिवर्तन का माध्यम…