एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची, 18 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर उनकी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अत्यंत दु:खद क्षण में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन एवं समस्त शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड राज्यपाल श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 11:49
पिछला अपडेट
18/10/26 11:49
स्थान
India