एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रिम्स का Rs466 करोड़ से होगा कायाकल्प, 10 नए विभाग खुलेंगे : डॉ. इरफान अंसारी
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 14:21
India
रांची, 15 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में गुरुवार को रिम्स, रांची की 66वीं गवर्निंग बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिम्स के व्यापक पुनर्गठन, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, नए विभागों की स्थापना, चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने, मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार सहित कुल 16 एजेंडों पर चर्चा की गई। मंत्री डॉ. अंसारी ने आज स्पष्ट कहा कि रिम्स झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। यहां आने वाला प्रत्येक मरीज बेहतर इलाज, सम्मान और संवेदनशील व्यवहार का हकदार है।…