एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:54

झारखंड में गढ़वा रोड-सिगसीगी स्टेशन के बीच सबवना गांव के पास रिवर्सिबल लाइन पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी, डाउन लाइन पर परिचालन ठप

मेदिनीनगर, 11 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पलामू जिले में पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबवना गांव में रिवर्सिबल लाइन पर मंगलवार पूर्वाहन 11 बजे एक मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतर गए। इन डब्बो में कोयला भरे हुए थे। इस घटना से डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। मालगाड़ी बरकाकाना की ओर से कोयला लेकर सोन नगर की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे ट्रैक को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड रेल हादसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 10:41
पिछला अपडेट
11/08/26 10:41
स्थान
India