एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स-2026' का सीएसआईआर-एनएमल, जमशेदपुर में शुभारंभ
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 10:33
India
रांची, 22 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स-2026' का आज सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमल), जमशेदपुर में शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग (आई आई डब्ल्यू), जमशेदपुर शाखा द्वारा सीएसआईआर- इंटीग्रेटेड स्किल इनीशिएटिव के अंतर्गत सीएसआईआर-एनएमलके सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमल तथा डॉ. आनंद प्रभाकरन, अध्यक्ष, आईआईडब्ल्यू जमशेदपुर शाखा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस. शिवप्रसाद, वरिष्ठतम वैज्ञानिक 'जी' एवं एचआरजी, सीएसआईआर-एनएमल ने वेल्डिंग की…