एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सीसीएल के सतर्कता विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 16:08
India
रांची, 14 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सतर्कता विभाग, मुख्यालय की टीम ने सीसीएल गांधीनगर टीम के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 82 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि 118 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी अपनाने, सही निर्णय लेने तथा…