एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
स्वच्छता ही सेवा-2026: सीसीएल मुख्यालय में दिलाई गई स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 13:19
India
रांची, 20 सितंबर (वार्ता) झारखंड में स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन)…